Breaking News:

बेसन ढोकला हिन्दी रेसिपी- Besan Dhokal Hindi Recipe | hindi recipes hub

बेसन ढोकला हिन्दी रेसिपी- Besan Dhokal Hindi Recipe | hindi recipes hub

बेसन ढोकला हिन्दी रेसिपी- Besan Dhokal Hindi Recipe

बेसन ढोकला हिन्दी रेसिपी- Besan Dhokal Hindi Recipe
बेसन ढोकला हिन्दी रेसिपी- Besan Dhokal Hindi Recipe

 

सामग्री:

  • 2 कप बारीक बेसन
  • पानी 
  • 1 छोटा चम्मच खाने का सोडा
  • 1 छोटा चम्मच टाटरी 3 छोटे चम्मच चीनी
  • नमक स्वादानुसार

 तड़के के लिए
• 1 चम्मच तेल
• 1/2 छोटा चम्मच राई
• 2-3 मिर्च, बारीक कटी हुई
• 2-3 कटोरी पानी

विधि:
1. बेसन को छान कर गहरे बर्तन में डाल लें।
2. थोड़ा-थोड़ा पानी डाल कर मिक्स करते हुए गाढ़ा घोल बना लें।
3. एक बर्तन में स्टीम के लिए पानी रखें।
4. जिस थाली में ढोकला बनना है उसमें तेल लगा कर रख लें।
5. जब स्टीम आने लगे तो एक कटोरी में टाटरी और चीनी मिक्स कर लें।
6. एक कटोरी पानी में घोल लें।
7. अब बेसन के घोल में सोडा डाल कर अच्छे से मिक्स कर लें।
8. फिर उसमें टाटरी, चीनी का पानी डालें।
9. अच्छी तरह से फेंटें। बेसन तुरंत फूल जायेगा।
10.अब बेसन को तेल लगी हुई थाली में डाल कर, स्टीम के बर्तन पर, स्टैण्ड के ऊपर रखे।
11. ढककर 15-20 मिनट पकने दें। चाकू की नोक डाल कर चेक कर लें- अगर पक गया है
|तो चिपकेगा नहीं।
12. गैस बंद कर थाली निकाल लें।
13.ठण्डा होने पर मनपसंद आकार में काट लें।

तड़के के लिए :-

1. छोटी कढ़ाई में तेल डाल कर गर्म कर लें।
2 राई डाल कर तड़काये।
3. हरी मिर्च डाल कर भूरा तल लें फिर पानी डाल लें।
4.उबाल आने पर बंद कर दें थोड़ा ठण्डा कर लें।
5. अब यह छौंक ठण्डा ढोकले पर चम्मच से डालें। फिर नारियल और धनिये से सजा
कर सर्व करें।
सर्विगः 3-4

एक टिप्पणी भेजें

0 टिप्पणियाँ